स्थान

रोम में, 4-स्टार होटल पोंटे सिस्टो एक शांत डाउनटाउन गली में है जो ट्रेस्टीवीर डिस्ट्रिक्ट, गेत्तो, आकर्षक पिज़्ज़ा नावोना शहर के सभी प्रमुख आकर्षक स्थानों जैसे कैंपो डी’ फियोरी, ट्रेवी फाउंटेन, स्पैनिश स्टेयर्स और विया गीलिया के लिए सुविधाजनक है.

यह होटल फ्रांस और ब्राज़ील के दूतावासों, न्याय मंत्रालय के निकट है और फेटबेनीफ्रेटेली अस्पतालसे भी ज्यादा दूर नहीं है. Confcommercio कार्यालयों और प्रतिष्ठित Accademia Nazionale dei Linceiके नज़दीक विशेष रूप से स्थित, हमारा होटल उन बिज़नेस यात्रियों के लिए एक आदर्श जगह है जो रोम के केंद्र में एक शानदार आवास में ठहरना चाहते हैं.

होटल रोम

होटल की शानदार स्थिति पर्यटकों को अंतहीन अवसर प्रदान करती है कोलिजियम से लेकर फोरी इम्पीरियाली तक जहां आप शहर के प्राचीन और वैभवशाली इतिहास के अवशेषों का भ्रमण कर सकते हैं, टीवीर के साथ-साथ अथवा स्क्वेयर्स में रोमांटिक भ्रमण तक, जो हमेशा आकर्षक पैलाज़्ज़ोस से घिरा रहता है और शानदान फव्वारोंसे सजाया गया है.

इसके नज़दीक ही हैं वेटिकन संग्रहालय जिसमें माइकलएंजिलो की सिस्टीन चैपल सहित मूल्यवान मास्टरपीस रखे हैं और इसके कमरों की साज-सज्जा रैफेलो द्वारा की गई है. शहर के सभी महत्वपूर्ण संग्रहालय इसके आसपास ही हैं.

ट्रेस्टीवीर

टीवीर को पार करते हुए, सिस्टो ब्रिज़ ट्रेस्टीवीर डिस्ट्रिक्ट की गलियों की ओर ले जाता है जिसमें मध्ययुगीन घर, क्लब, रेस्टोरेंट और ट्रैटोरियास हैं जहां आप स्वादिष्ट रोमन कुज़ीनका आनंद ले सकते हैं. इस डिस्ट्रिक्ट की जीवंतता, पुरानी हस्तकला की दुकानें और स्पष्ट उन्नीसवीं शताब्दी का वातावरण ट्रैटीवीर को रोम में सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक बना देते हैं.

डाउनटाउन रोम होटल

डाउनटाउन रोम होटल

मानचित्र को PDF फॉर्मेट में प्रिंट करें

यदि आप PDF दस्तावेज़ों को नहीं पढ़ सकते, तो डाउनलोड करें Acrobat Reader.

यहाँ तक कैसे पहुंचें

हम आपको एक कैब अथवा एक निजी कार लेने की सलाह देते हैं जिसे आप होटल पोंटे सिस्टो में अपना आरक्षण कराते समय बुक कर सकते हैं.

ट्रेन द्वारा
टर्मिनी स्टेशन से, बस 64 लें और C.so Vittorio Emanuele II / Sant'Andrea della Valle स्टॉप पर उतरें. सड़क पार करके 116 मिनी बस स्टॉप पर पहुंचें. Via Giulia/Polverone स्टॉप के लिए बस पकड़ें और Via dei Pettinari तक पैदल चलें. होटल पोंटे सिस्टो सड़क के अंत में लगभग 50 मीटर की दूरी पर है. इसके अलावा, आप एक कैब भी ले सकते हैं.

हवाई जहाज़ द्वारा
Fiumicino/Leonardo da Vinci एयरपोर्ट (35 किमी) से, टर्मिनी स्टेशन के लिए बस अथवा ट्रेन (प्रत्येक 30 मिनट में जाती है) लें और ‘ट्रेन द्वारा’के अंतर्गत दिए गए निर्देशों का पालन करें. Ciampino एयरपोर्ट (20 किमी) से आप टर्मिनी स्टेशन के लिए शटल बस भी ले सकते हैं. इसके अलावा, आप एक कैब भी ले सकते हैं.

कार द्वारा
यदि आप कार द्वारा सफ़र कर रहे हैं, तो आप पार्किंग स्थल का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसके लिए प्रतिदिन € 26,00 शुल्क लिया जाता है. होटल पोंटे सिस्टो अत्यधिक व्यवस्थित पार्किंग एरियाज़ के साथ सीमित ट्रैफिक वाली जगह में है. एक स्थान आरक्षित करने के लिए हमारे स्टाफ को अग्रिम रूप से सचेत करना और एरिया में प्रवेश के लिए आवश्यक कागज़ात तथा निर्देश प्राप्त करना याद रखें.