शांतिपूर्ण और शांत 4-स्टार होटल पोटें सिस्टो जो रोम में एक पूर्णत: पुनर्सज्जित ऐतिहासिक बिल्डिंगमें स्थित है, जो एक शानदार बगीचे के साथ आरामदायक वातावरण से घिरा हुआ, वैभवपूर्ण पॉम वृक्षों और दुनिया भर के फूलों से भरा हुआ है.
होटल के कमरे खुशनुमा और आरामदेहहैं, जो आपको चमक-दमक के साथ सौहार्द्र तथा खुशियों से भरने के लिए शहर के शोरशराबे या काम के व्यस्त दिन की यादों से दूर रखने में सक्षम हैं, ये मार्बल फर्निशिंग और फूलों की सजावट से सुसज्जित हैं.
होटल पोटें सिस्टो की फ्रंट डेस्क का दोस्ताना स्टाफ मेहमानों की सभी जरूरतों, भ्रमण कार्यक्रमों की बुकिंग और गाइड युक्त भ्रमणका ध्यान रखता है, रोम में आपके ठहराव को कभी न भूलने वाली छुट्टियां बनाने के लिए क्लब्स और रेस्टोरेंट्स की सिफारिश करता है और आपके बिज़नेस ट्रिप को उपयोगी बनाता है.

होटल के डाइनिंग रूम में ताज़े फलों, योगर्ट, चाय, क्रोइसेंट्स और खास कांटिनेंटल ब्रेकफास्ट व्यंजनों के साथ शानदार ब्रेकफास्ट परोसा जाता है.
बार, अपने आरामदेह पार्लरके साथ, आपको ड्रिंक्स अथवा कॉफी के साथ लोगों से घुलने-मिलने का मौका देती है.
* बाहर का तापमान 25° C (77° F) से अधिक हो जाने पर एयर कंडीशनिंग उपलब्ध है
आरामदायक आर्म चेयर्स और मुड़ी हुई आयरन चेयर्स, आपको धूप से बचाने के लिए सफेद छाते अनगगिनत पॉम वृक्ष और घनी वनस्पतिकी जबरदस्त सुगंध. यदि आप रोम की भीड़भाड़ से दूर रहने के लिए किसी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो एक स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट का आनंद लेने मीटिंग करने अथवा सिर्फ आरामकरने के लिए होटल पोंटे सिस्टो के बगीचे में एक सीट लीजिए.
ईवेंट और बिज़नेस मीटिंग सहभागियों के लिए आरक्षित, रोमा होटल पोंटे सिस्टो रेस्टोरेंट पारंपरिक इटैलियन व्यंजनप्रस्तुत करता है. सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली ताज़ी सामग्री, शानदार सर्विस और एक ऐसे मेन्यू के साथ जो सबसे ज्यादा स्वादिष्ट भोजन की मांग करने वालों को भी संतुष्ट कर सकता है, 75 सीटों की क्षमता वाला रेस्टोरेंट मीटिंग, कॉन्फ्रेंस और बिज़नेस लंच केटरिंग का सबसे अच्छा समाधान है. केवल आरक्षण द्वारा
